• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी शाहजहांपुर ने गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन समारोह को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग संपन्न

ByTen News One Desk

Apr 28, 2026
6 Views

एसपी शाहजहांपुर ने गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन समारोह को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग संपन्न


टेन न्यूज़ ii 28 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह डेस्क@शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन समारोह के दृष्टिगत वीवीआईपी ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रीफिंग के दौरान जनपद हरदोई में 29 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत मजबूत, व्यवस्थित और बहुस्तरीय बनाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, संचार व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने, पूर्ण अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त, आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

इस ब्रीफिंग का मुख्य उद्देश्य वीवीआईपी कार्यक्रम को पूर्ण सुरक्षा, सुव्यवस्थित प्रबंधन और गरिमापूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!