सपा प्रत्याशी डॉ भरत पटेल ने प्रतिद्वंदियों के जनसंपर्क में उड़ाए होश, भारी जनसमर्थन
टेन न्यूज ii 28 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । नगर पंचायत उपचुनाव के बीच कस्बे का सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल ने मेन मार्केट समेत कई इलाकों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने प्रतिद्वंदियों के होश उड़ा दिए। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया।
जनसंपर्क के दौरान डॉ. पटेल ने दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी भरोसे के साथ वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे।
इस बीच उनके चुनाव कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, पूर्व विधायक राजेश यादव और महानगर अध्यक्ष रामकुमार भोजपाल के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नेताओं ने डॉ. भरत पटेल को मजबूत, ईमानदार और जुझारू प्रत्याशी बताते हुए जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
डॉ. पटेल ने कहा कि उनकी जीत पूरे नगर की जीत होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कटरा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान कई मोहल्लों में सपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल देखने को मिला, जिससे साफ है कि मुकाबला अब और भी दिलचस्प होता जा रहा है।
आपको बताते चले कि नगर पंचायत कटरा उपचुनाव में भाजपा से सोनम गुप्ता, ब्लॉक फारवर्ड पार्टी से डॉ पूजा कसाना, एनसीपी से सर्वेद अंसारी सहित आधा दर्जन प्रत्यासी चुनाव मैदान में जनसंपर्क कर रहे है.
