• Sun. May 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई जेई (सिविल) मुख्य परीक्षा

ByTen News One Desk

May 3, 2026
3 Views

कन्नौज में सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई जेई (सिविल) मुख्य परीक्षा


टेन न्यूज़ ii 03 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
जनपद कन्नौज में अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०–2023/08) को कड़ी सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। प्रशासन की सुदृढ़ तैयारियों और सीसीटीवी निगरानी के चलते पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।

परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एक पाली में जनपद के 10 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग, सभी सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, परीक्षा कक्षों में अनावश्यक प्रवेश पर रोक और परीक्षार्थियों के लिए शांत माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही बायोमैट्रिक उपस्थिति, उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, सीलिंग और सुरक्षित पैकिंग को अत्यंत सावधानी से संपन्न कराने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।

प्रशासन की सख्ती और बेहतर समन्वय के चलते परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!