• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एक्शन टेसा ने ‘टेसा सलाम’ के साथ मनाया कारपेंटर्स मेगा मीट

ByTen News One Desk

May 10, 2026
6 Views

एक्शन टेसा ने ‘टेसा सलाम’ के साथ मनाया कारपेंटर्स मेगा मीट


टेन न्यूज़ ii 10 मई 2026 ii नीरज प्रताप सिंह
लोकेशन : छिबरामऊ, कन्नौज
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद रेलवे रोड स्थित मोहन पैलेस में Action TESA द्वारा भव्य कारपेंटर्स मेगा मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कारपेंटरों ने भाग लिया। कंपनी इंजीनियर्ड पैनल, एमडीएफ, एचडीएचएमआर एवं बायेलो बोर्ड जैसे लकड़ी पैनल उत्पादों के निर्माण के लिए जानी जाती है।

कार्यक्रम में अमिताभ घोषाल, शांतनु प्रताप सिंह, मार्केटिंग टीम एवं विजय मिश्रा ने उपस्थित कारपेंटरों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अमिताभ घोषाल ने कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटरों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया है, जिनकी कारीगरी देशभर के घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सुंदरता और मजबूती प्रदान करती है।

इस अवसर पर अजय अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि “टेसा सलाम” पहल का उद्देश्य कारपेंटरों की सामाजिक और व्यावसायिक स्थिति को मजबूत करना तथा उनके कठिन परिश्रम और हुनर को पहचान दिलाना है, ताकि उद्योग जगत में उनकी भूमिका और अधिक मूल्यवान बन सके।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के उत्पादों और नई तकनीकों की भी जानकारी दी गई। अंत में उपस्थित कारपेंटरों का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!