• Thu. May 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में आंधी-पानी का कहर, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

ByTen News One Desk

May 14, 2026
5 Views

तिलहर में आंधी-पानी का कहर, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल


तिलहर। बुधवार दोपहर आए तेज आंधी-पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अलग-अलग हादसों में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पहली घटना कस्बे से सटे गांव शेरगढ़ की है। बताया गया कि शकुंतला तेज आंधी के दौरान छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान नीचे उतरते समय अचानक तेज हवा का झोंका आने से वह संतुलन खो बैठी और छत से आंगन में गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

दूसरी घटना नगर के मोहल्ला भक्सी में हुई। यहां तेज आंधी के चलते पड़ोस की एक टीन उड़कर याकूब के घर जा गिरी। हादसे में उनकी पत्नी कमर जहां टीन के नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दोनों घायलों को परिजनों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!