बेहोशी हालत में नाली में पड़ा मिला युवक पुलिस ने एंबुलेंस से सीएससी में कराया भर्ती
टेन न्यूज़ ii 15 मई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* बिधूना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक गुरुवार को गंभीर हालत में नाली में अचेतावस्था में पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी पर पहुंची पुलिस अज्ञात युवक को एंबुलेंस से आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को अपरान्ह एक अज्ञात युवक गंभीर हालत में अचेतावस्था में बिधूना कस्बे के सर्राफा बाजार गली में एक नाली में पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने अज्ञात अचेत युवक को स्ट्रेचर के सहारे एंबुलेंस तक पहुंचा कर उसे उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का उपचार चल रहा फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
