• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कंकलिया गांव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: ननिहाल आया किशोर की नदी में डूबने से मौत, परिवार में चीख-पुकार

ByTen News One Desk

May 16, 2026
75 Views

कंकलिया गांव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: ननिहाल आया किशोर की नदी में डूबने से मौत, परिवार में चीख-पुकार


टेन न्यूज ii 16 मई 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा, शाहजहाँपुर।

थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर कंकलिया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आया एक किशोर बहगुल नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खलीलपुर निवासी धीरेंद्र अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल ग्राम धर्मपुर कंकलिया में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शनिवार अपराह्न करीब 12:30 बजे धीरेंद्र का बेटा शिवांशु यादव और कौशल यादव गांव के सामने बह रही बहगुल नदी में नहाने चले गए।

बताया जाता है कि नहाते समय कौशल यादव अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छोटे भाई को बचाने के प्रयास में बड़ा भाई शिवांशु भी नदी में गोते खाने लगा। दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कौशल को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कटरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गईं और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!