• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में डिवाइडर पर चढ़ा लकड़ी से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

ByTen News One Desk

May 17, 2026
1 Views

कटरा में डिवाइडर पर चढ़ा लकड़ी से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला


फीलनगर मोड़ पर बंद स्ट्रीट लाइट और संकेतकों की कमी बनी दुर्घटना की वजह


टेन न्यूज़ !! १७ मई २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद रोड स्थित फीलनगर मोड़ के पास शनिवार देर रात करीब एक बजे लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक और हेल्पर सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रक चालक आशिक निवासी ग्राम गड़ी बिचौला, जिला संभल ने बताया कि वह हरदोई के वागर माऊ से लकड़ी लादकर बरेली की ओर जा रहा था। फीलनगर मोड़ पर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर न तो रेडियम संकेतक लगे थे और न ही स्ट्रीट लाइट जल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने और पहले से क्षतिग्रस्त रद्दी पेपर से लदे ट्रक से टक्कर टालने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पूर्व भी इसी स्थान पर एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों ने संबंधित विभाग से फीलनगर मोड़ पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें चालू कराने, डिवाइडर पर रेडियम संकेतक लगाने और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!