• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भीषण सड़क हादसे में रोजगार सेवक की मौत, पुलिस ने डंपर चालक हिरासत में लिया

ByTen News One Desk

May 19, 2026
4 Views

भीषण सड़क हादसे में रोजगार सेवक की मौत, पुलिस ने डंपर चालक हिरासत में लिया


टेन न्यूज़ !! १९ मई २०२६ !! तौफीक फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद। नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर सोमवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ब्लॉक के एक रोजगार सेवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार हरदुआ गांव निवासी विपिन कुमार (33) ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे वह ब्लॉक से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जियो कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक मौके से निकलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों सहित परिवार छोड़ गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!