• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी ने 105 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

ByTen News One Desk

May 19, 2026
1 Views

राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी ने 105 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीलीभीत। बाल विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं में चयनित 105 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मा० गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री एवं जिलाधिकारी ने नवचयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

बाल विकास विभाग पीलीभीत की परियोजना ललौरीखेड़ा, अमरिया और मरौरी सदर विधानसभा क्षेत्र की नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मा० राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान नियुक्ति पत्र पाकर चयनित सहायिकाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी, वहीं उनके परिजनों में भी उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ललौरीखेड़ा परियोजना की 40, अमरिया की 55 और मरौरी सदर की 10 सहायिकाओं सहित कुल 105 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नवचयनित सहायिकाओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा महिला एवं बाल विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया।

टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से जिला संवाददाता रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!