• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सैदपुर मन्झा में छत्रपाल दिवाकर का भव्य स्वागत, जनता के भरोसे पर खरा उतरने का किया वादा

ByTen News One Desk

May 19, 2026
43 Views

सैदपुर मन्झा में छत्रपाल दिवाकर का भव्य स्वागत, जनता के भरोसे पर खरा उतरने का किया वादा


टेन न्यूज़ ii 19 मई 2026 ii रिपोर्टर: राकेश कुमार रामवीर

फरीदपुर विधानसभा प्रत्याशी छत्रपाल दिवाकर का ग्राम सैदपुर मन्झा पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए समर्थन जताया।

पत्रकारों से बातचीत में छत्रपाल दिवाकर ने कहा कि फरीदपुर विधानसभा की जनता ने उन पर भरोसा और विश्वास जताया है, जिसे वह हमेशा बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता के हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की कई योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाती हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही किसान भाइयों और युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई, ताकि उन्हें योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके।

ग्राम सैदपुर मन्झा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता का उत्साह देखने को मिला और लोगों ने विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी सामने रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!