• Thu. May 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में प्रशासन सख्त! पीस कमेटी बैठक के बाद सड़कों पर उतरे अफसर, नगर में फ्लैग मार्च

ByTen News One Desk

May 21, 2026
6 Views

तिलहर में प्रशासन सख्त! पीस कमेटी बैठक के बाद सड़कों पर उतरे अफसर, नगर में फ्लैग मार्च


अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी, भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च


टेन न्यूज़ ii 21 मई 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। तिलहर में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतर आए। उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय, क्षेत्राधिकारी इशिका सिंह, कोतवाल प्रिंस शर्मा एवं भारी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं नगर में अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए आगे भी इस तरह के फ्लैग मार्च जारी रहेंगे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!