• Sun. May 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पंचायत भवन में हुई चोरी का सामान मिलने का दावा, ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा

ByTen News One Desk

May 24, 2026
9 Views

पंचायत भवन में हुई चोरी का सामान मिलने का दावा, ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा


टेन न्यूज़ !! २४ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । ग्राम पंचायत कुआंडंडा में पंचायत भवन और पंप हाउस से हुई चोरी के मामले ने शनिवार शाम नया मोड़ ले लिया। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध गाड़ी में चोरी का सामान होने का दावा करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

ग्राम प्रधान बृजेश शास्त्री के अनुसार करीब दो माह पूर्व पंचायत भवन से कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी सामान चोरी हो गया था। इसके अलावा गांव के पंप हाउस से मोटर व अन्य उपकरण भी चोरी कर लिए गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका था।

शनिवार शाम गांव में एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई देने पर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने गाड़ी को रुकवाकर उसकी तलाशी ली, जिसमें उन्हें चोरी का सामान होने का दावा किया गया। इसके बाद गाड़ी में सवार दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची।

वहीं क्षेत्राधिकारी (सीओ) इशिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। मामले की जांच की जा रही है और पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!