मानव जीवन कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 31 मई को होगा कार्यक्रम

टेन न्यूज़ !! २४ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहांपुर । मानव जीवन कल्याण समिति की ओर से आगामी 31 मई 2026 को तिलहर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से महर्षि दयानंद शिक्षा सदन, आर्य समाज मंदिर, तिलहर में आयोजित होगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की है।
रक्तदान करने के इच्छुक महिला एवं पुरुष दानी अध्यक्ष पप्पू शर्मा से मोबाइल नंबर 9236574747 पर संपर्क कर अपना नामांकन करा सकते हैं। समिति ने लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेकर मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।