• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने गोमती नदी पुनरुद्धार एवं निर्मल गंगा जल अभियान का किया शुभारंभ

ByTen News One Desk

May 25, 2026
9 Views

जिलाधिकारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने गोमती नदी पुनरुद्धार एवं निर्मल गंगा जल अभियान का किया शुभारंभ


टेन न्यूज़ !! २५ मई २०२६ !! पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ: रामचंद्र सक्सेना

पीलीभीत। विकास खंड पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रम्पुरा फकीरे में माँ गोमती नदी के पुनरुद्धार एवं निर्मल गंगा जल अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने विधि-विधान से पूजन कर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, गायत्री परिजनों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने फावड़ा चलाकर श्रमदान करते हुए अभियान की शुरुआत की।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि गोमती नदी आदि गंगा के नाम से जानी जाती है और इसका ऐतिहासिक व पर्यावरणीय महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से आने वाले समय में माधोटांडा क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत नदी की सफाई, जीर्णोद्धार और तटों को सुव्यवस्थित करने का कार्य शुरू किया गया है, जिससे जल को स्वच्छ बनाने और प्रवाह को अविरल रखने में मदद मिलेगी।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने कहा कि गोमती नदी पीलीभीत की पहचान है और इसका पुनरुद्धार आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल जल स्तर में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय जैव विविधता को भी नया जीवन मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को नदी की खुदाई और सफाई कार्य गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के स्मरवीर सिंह, अशोक खंडेलवाल, ठाकुर अजय सिंह, दीपिका चतुर्वेदी सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ/डीसी मनरेगा पूरनपुर द्वारा किया गया।

इसके बाद माता भगवती देवी गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में भी जिलाधिकारी ने भाग लिया और भंडारे में उपस्थित लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। गोशाला प्रबंधक अनंतराम पालिया एवं लालता प्रसाद शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी, गायत्री परिवार के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर देर तक “गोमती माता” के जयकारे गूंजते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!