नशामुक्त त्रिपुरा अभियान के तहत खोवाई जिले की कल्याणपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी,नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद

टेन न्यूज़ !! २६ मई २०२६ !! डेस्क न्यूज़, त्रिपुरा
नशामुक्त त्रिपुरा अभियान के तहत खोवाई जिले की कल्याणपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुंगराई छड़ा इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान घर के मालिक, जो कथित तौर पर ड्रग पेडलर बताया जा रहा है, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कल्याणपुर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि गुंगराई छड़ा इलाके के एक घर में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।
एनडीपीएस कानून के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए डीसीएम (डिप्टी कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट) की मौजूदगी में पुलिस ने संदिग्ध घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई। मौके से घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया, जो कथित रूप से ड्रग पेडलिंग में शामिल बताया जा रहा है।
मीडिया से बातचीत में जांच अधिकारी आशीष सरकार ने बताया कि यह कार्रवाई पुख्ता सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि इलाके में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है।
बाइट: आशीष सरकार (आईओ)