• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बकरीद को लेकर कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

ByTen News One Desk

May 26, 2026
4 Views

बकरीद को लेकर कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील


टेन न्यूज़ !! २६ मई २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा एवं एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने की। एडीएम प्रशासन ने कहा कि बकरीद का त्योहार सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!