• Fri. May 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ByTen News One Desk

May 29, 2026
13 Views

शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@ लोकेशन: शाहजहाँपुर

जनपद शाहजहाँपुर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की अनुशासनात्मक व्यवस्था, वर्दी, टर्नआउट एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया और सभी कर्मियों को नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए कार्यालय, पुलिस मैस एवं पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, अनुशासन तथा वाहनों और उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अर्दली रूम के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों और रजिस्टरों का भी परीक्षण किया गया। साथ ही प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों को राइफल ड्रिल एवं शस्त्र संचालन की बारीकियों की जानकारी देते हुए बेहतर अनुशासन और व्यावसायिक दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक का संदेश:
“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था के साथ संवेदनशीलता, अनुशासन और पारदर्शिता का पालन करते हुए सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!