पीलीभीत में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज, डीएम-एसपी ने ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद

टेन न्यूज़ !! २८ मई २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो
पीलीभीत। बकरीद के मुबारक अवसर पर जनपद में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों से मुलाकात की तथा उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
Gyanendra Singh एवं Sukirti Madhav ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं और जनपदवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। जनपद की ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ईदगाह चौराहे से बरेली गेट, कोतवाली होते हुए खकरा चौकी तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत