• Fri. May 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कुत्तों ने अधेड़ व्यक्ति पर बोला हमला अस्पताल में भर्ती

ByTen News One Desk

May 29, 2026
8 Views

कुत्तों ने अधेड़ व्यक्ति पर बोला हमला अस्पताल में भर्ती


टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल,औरैया

कुत्तों द्वारा काटने की घटनाएं आम बात हो गई है। आए दिन आवारा कुत्ते किसी न किसी व्यक्ति पर हमला कर जख्मी कर रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाजार में पैदल जा रहे एक अधेड़ को एक दुकान के सामने कुत्तों ने हमला बोलकर दांतों से कटकर बुरी तरह से लहू- लुहान कर दिया।

जख्मी अधेड़ को लोगों ने दौड़ कर बचाया और उसे निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अजय कुमार 45 वर्ष पुत्र हिम्मत सिंह मंगलवार की शाम पैदल बाजार निकला था। जैसे वह शहर के पटे लाला की दुकान के सामने पहुंचा तभी दो आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया और एक पैर में कई जगह काटकर उसे बुरी तरह से लहू- लुहान कर दिया।

पीछे चल रहे कुछ लोगों ने जब कुत्तों को अधेड़ पर हमला करते देखा तो उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद एक व्यक्ति घायल अधेड़ को निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अधेड़ को कुत्तों ने हमला कर इस तरह से दांतों से काटा कि उसके एक जूते में खून भर गया। अस्पताल में जख्मी अधेड़ का इलाज चल रहा था।

आपको बताते चलें कि इस वर्ष जनपद में कुत्तों के हमले से अनगिनत लोग जख्मी हुए हैं। सरकार द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए जो अभियान चलाया गया वह टांय-टांय फिस्स होकर रह गया। शहर के संभ्रांत एवं वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार के हालात लोगों को आए दिन देखने को मिल रहे है। कुल मिलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान फ्लाफ साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!