• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम अभियान चलाया गया

ByTen News One Desk

May 29, 2026
39 Views

औरैया में संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम अभियान चलाया गया


टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२६ !! ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
लोकेशन: औरैया

तहसील औरैया क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीमा सिंह, एएचटीयू प्रभारी एवं श्रम विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान कुल 09 बाल श्रमिक कार्यरत पाए गए। इस संबंध में संबंधित सेवायोजकों के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी करते हुए कार्रवाई हेतु अपर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, कानपुर क्षेत्र, कानपुर को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, कानपुर क्षेत्र से बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 तथा संशोधित अधिनियम 2016 के अंतर्गत अभियोजन की अनुमति मिलने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया के समक्ष वाद दाखिल किए जाएंगे।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!