ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर: युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, सुमेरपुर SHO योगेश तिवारी लाइन हाजिर![]()
टेन न्यूज़ ii 01 जून 2026 ii रिपोर्टर: अभय द्विवेदी | लोकेशन: हमीरपुर
हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुमेरपुर थाना प्रभारी (SHO) योगेश तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब युवक को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि सुमेरपुर विद्युत वितरण उपखंड के पास स्थानीय लोगों की समस्या के समाधान के लिए SHO योगेश तिवारी पहुंचे थे। इसी दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे। घटना के बीच युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए SHO को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर राजेश कमल को सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी की त्वरित कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है।