• Mon. Jun 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपना दल कमेरावादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सुमेंद्र पोरवाल, फूलमालाएं पहनाकर किया स्वागत

ByTen News One Desk

Jun 1, 2026
6 Views

अपना दल कमेरावादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सुमेंद्र पोरवाल, फूलमालाएं पहनाकर किया स्वागत


टेन न्यूज ii 01 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया।* जनपद के कस्बा बिधूना निवासी सुमेंद्र कुमार पोरवाल को अपना दल कमेरावादी के कानपुर मंडल अध्यक्ष हीरालाल राठौरिया द्धारा अपना दल कमेरावादी का औरैया जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बिधूना कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया।

अपना दल कमेरावादी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए औरैया जिले में पार्टी को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही विधानसभा क्षेत्र व सभी ब्लॉक कमेटियों का भी गठन किया जाएगा और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी का एक जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा और इसकी रूपरेखा जल्द तय की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि संगठन में सक्रिय युवाओं को पद की जिम्मेदारी दिए जाने में वरीयता दी जाएगी।

इस मौके पर अपना दल कमेरावादी के कई प्रमुख कार्यकर्ता व उनके समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!