• Mon. Jun 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

ByTen News One Desk

Jun 1, 2026
2 Views

महोबा मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी


टेन न्यूज ii 01 जून 2026 ii राहुल कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत कबरई कस्बे के बाईपास पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क से गुजर रहा एक ट्रक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। तारों के संपर्क में आते ही ट्रक में जोरदार करंट दौड़ गया और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। संपर्क होते ही ट्रक के केबिन और पिछले हिस्से ने आग पकड़ ली और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था और केवल उसका ढांचा ही शेष रह गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!