• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 292 चालान, 3 वाहन सीज

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
33 Views

शाहजहांपुर में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 292 चालान, 3 वाहन सीज


 

Ten news !! 03 June 2026 !! Desk News

शाहजहांपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। शासन के निर्देशानुसार प्रेशर हॉर्न, हूटर एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 292 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 3 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सीज किया गया।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में मंगलवार शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम वर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस के साथ थाना सदर बाजार, कोतवाली, रोजा और आरसी मिशन पुलिस ने जनपद के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का प्रयोग करने वाले 11 वाहन चालकों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल 292 चालान किए गए।

यातायात पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए सीट बेल्ट और हेल्मेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!