• Wed. Jun 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रधानों में फूंकी नई जान, MLA अदिति सिंह का विकास मंत्र: गांवों के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
11 Views

प्रधानों में फूंकी नई जान, अदिति सिंह का विकास मंत्र: गांवों के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प


टेन न्यूज ii 03 जून 2026 ii रिपोर्ट: वसीम खान ब्यूरो

लोकेशन: रायबरेली

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक का दायित्व सौंपे जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने राही और अमावा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर गांवों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों में नई ऊर्जा का संचार करना और सरकारी योजनाओं को तेजी से धरातल तक पहुंचाना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अदिति सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानों से कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। गांवों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासक के रूप में ग्राम प्रधानों की भूमिका अब और महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में सभी प्रधान बिना किसी भेदभाव के पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। विकास, जनसेवा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना समय की मांग है।

बैठक में मौजूद राही और अमावा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने विधायक अदिति सिंह के विचारों और विकास विजन की सराहना की। प्रधानों ने भरोसा दिलाया कि वे सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए अपने-अपने गांवों के चौमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!