• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
60 Views

कन्नौज में कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक


टेन न्यूज ।। 03 जून 2026 ।। प्रभाष चंद्र, ब्यूरो
कन्नौज। जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ कन्नौज पहुंचीं। दौरे के दौरान उन्होंने जिले की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की गई।

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण की रणनीति और लंबित मामलों की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

दौरे के दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में एडीजी ने कहा कि कन्नौज जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस लगातार अपराध एवं अपराधियों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान एडीजी ने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए भरोसा दिलाया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।
बाइट – अनुपम कुलश्रेष्ठ, एडीजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!