• Sun. Jun 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आसाम: “चाय बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी”

ByTen News One Desk

Jun 7, 2026
18 Views

आसाम: “चाय बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी”


टेन न्यूज़ ii 07 जून 2036 ii प्रशांत वैश्य ब्यूरो

शोणितपुर/असम। असम के शोणितपुर जिले अंतर्गत ढेकियाजुली चाय बागान के 6 नंबर बागान में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकी दास के रूप में हुई है, जो रंगापारा चाय बागान का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक किसी समय ढेकियाजुली चाय बागान के 6 नंबर क्षेत्र में पहुंचा, जहां उसने कथित रूप से पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शनिवार सुबह बागान से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ढेकियाजुली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। घटना के पीछे पारिवारिक, व्यक्तिगत या अन्य किसी कारण की भूमिका रही है या नहीं, इस पहलू को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

घटना के बाद ढेकियाजुली और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल भी उठ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!