• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुस्तकों की कमी पर छात्रों की चिंता परीक्षा नज़दीक, फिर भी छात्रों को पूरी नहीं नहीं पाठ्यपुस्तकें

ByTen News One Desk

Jun 4, 2026
37 Views

पुस्तकों की कमी पर छात्रों की चिंता परीक्षा नज़दीक, फिर भी छात्रों को पूरी नहीं नहीं पाठ्यपुस्तकें


टेन न्यूज ii 04 जून 2026 ii रिपोर्ट: प्रशांत बैश्य |सोनितपुर/असम

सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध न होने और विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सदौ शोणितपुर जिला छात्र संस्था (आसू) और ढेकियाजुली आंचलिक छात्र संस्था के पदाधिकारियों ने ढेकियाजुली के खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की।

महासचिव शंकर दास के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र शुरू हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन कई सरकारी विद्यालयों में छात्रों को अब तक पर्याप्त पाठ्यपुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। आगामी परीक्षाएं नजदीक होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में भी चिंता बढ़ रही है।

छात्र संगठन ने कहा कि पाठ्यपुस्तकें शिक्षा का मूल आधार हैं, लेकिन कई विद्यालयों में अब भी कुछ कक्षाओं की पुस्तकें वितरित नहीं हुई हैं। संगठन ने सभी छात्रों तक जल्द से जल्द पुस्तकें पहुंचाने की मांग की। साथ ही विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक माहौल और अन्य समस्याओं के स्थायी समाधान की भी मांग उठाई गई।

शंकर दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन छात्र हित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। वहीं खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!