• Sun. Jun 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ कैंप में वृक्षारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश”

ByTen News One Desk

Jun 7, 2026
7 Views

“विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ कैंप में वृक्षारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश”


टेन न्यूज़ ii 07 जून 2026 ii प्रशांत वैश्य ब्यूरो

ढेकियाजुली/असम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर असम के शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली स्थित सीआरपीएफ कैंप में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित पृथ्वी के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ जवानों, समाजसेवियों और स्थानीय व्यवसायियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ ढेकियाजुली सीआरपीएफ कैंप की डी कंपनी, 171 बटालियन के इंस्पेक्टर जटाई हलदार ने किया। सीआरपीएफ जवान पवन बोरा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण के महत्व और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान प्रतिष्ठित व्यवसायी बलराम बर्मा, विजय सिंह, सुमित कुमार, समाजसेवी विमल दास सहित सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने कैंप परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में इंस्पेक्टर जटाई हलदार ने कहा कि “यदि पेड़ नहीं रहेंगे तो मानव जाति भी जीवित नहीं रह पाएगी।” उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रत्येक नागरिक से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह आयोजन ढेकियाजुली क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

रिपोर्ट: प्रशांत वैश्य (असम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!