• Mon. Jun 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

ByTen News One Desk

Jun 8, 2026
5 Views

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर


टेन न्यूज़ !! ०८ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलेक्टरगंज में पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद हिंसक रूप ले बैठा। मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कलेक्टरगंज निवासी 35 वर्षीय राकेश का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने आवेश में आकर राकेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में राकेश को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद घायल के पुत्र अंकुश ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी हुई है।

टेन न्यूज़ के लिए तिलहर से विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!