• Tue. Jun 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर पुलिस की शान एलआईयू अधिकारी दिनेश शर्मा पदोन्नत, बने इंस्पेक्टर

ByTen News One Desk

Jun 9, 2026
20 Views

शाहजहांपुर पुलिस की शान एलआईयू अधिकारी दिनेश शर्मा पदोन्नत, बने इंस्पेक्टर


टेन न्यूज़ !! ०९ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश पुलिस की शान, बेहद मिलनसार, मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के एलआईयू सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा जी को विभाग द्वारा सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति से पुलिस विभाग एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

दिनेश शर्मा अपनी सरल कार्यशैली, सौम्य व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। विभाग में उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों, मित्रों एवं सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!