• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाल मजदूरी पर सख्ती: महोबा डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

ByTen News One Desk

Jun 12, 2026
8 Views

बाल मजदूरी पर सख्ती: महोबा डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी


टेन न्यूज ii 12 जून 2026 ii राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जनपद महोबा में बाल श्रम रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से ई-रिक्शा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस पहल का उद्देश्य आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम समाज के लिए गंभीर समस्या है और बच्चों से कम उम्र में मजदूरी कराना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाल्यावस्था में किसी भी बच्चे से कार्य कराने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

जागरूकता के लिए रवाना किया गया ई-रिक्शा प्रचार वाहन जनपद के सभी शहरों, कस्बों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को बाल श्रम के नुकसान, बच्चों के अधिकारों तथा बाल श्रम निषेध कानून के बारे में जानकारी देगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) कुंवर पंकज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं बाल मजदूरी होती दिखाई दे तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!