• Mon. Jul 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर : 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया

ByTen News One Desk

Jun 12, 2026
25 Views

शाहजहांपुर : 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया


टेन न्यूज ii 12 जून 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, शाहजहाँपुर में सहायक श्रमायुक्त के.के. गुप्ता की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, उद्योग एवं व्यापार मंडल, श्रमिक संगठनों, उद्यमी बंधु, राइस मिलर, ईंट भट्ठा एसोसिएशन, चाइल्ड लाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), पेस संस्था तथा श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की जानकारी देते हुए वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। साथ ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना की जानकारी भी दी।

संगोष्ठी में इंटक जिला अध्यक्ष पवन सिंह, असंगठित मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मो. खुर्शीद, बाल कल्याण समिति सदस्य रवीन्द्र मिश्रा, मुनीश सिंह परिहार व भारत विकास कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

अंत में सहायक श्रमायुक्त के.के. गुप्ता ने बाल श्रम के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में सभी के सहयोग का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!