कन्नौज में विकास का ‘मेगा ब्लास्ट’! एक्सप्रेसवे से रोजगार तक, मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां![]()
टेन न्यूज ii 13 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज, उत्तर प्रदेश। कन्नौज में विकास योजनाओं को लेकर बड़ी तस्वीर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने प्रेस वार्ता में जनपद में चल रही विकास योजनाओं, किसानों के हित, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अब तक 14.3924 हेक्टेयर भूमि का क्रय किया जा चुका है और किसानों को ₹9.70 करोड़ का भुगतान किया गया है। यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति देगा।
किसानों को राहत देते हुए सरकार ने 2.20 लाख किसानों को ₹994.53 करोड़ की पीएम किसान सम्मान निधि दी, जबकि 66,055 किसानों का ₹399.42 करोड़ का ऋण माफ किया गया। शिक्षा और डिजिटल क्षेत्र में 42,750 स्मार्टफोन, 13,783 टैबलेट तथा 1,500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरण का दावा किया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं में 4.84 लाख आयुष्मान लाभार्थियों, 148 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और मेडिकल सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी गई। वहीं गरीब कल्याण के तहत 33,706 प्रधानमंत्री आवास, 2.68 लाख हर घर जल कनेक्शन और 3.25 लाख पात्रों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की बात कही गई।
मंत्री ने तिर्वा क्षेत्र में कम्पोस्ट बायोगैस प्लांट, सरदार पटेल औद्योगिक पार्क, नहर परियोजनाओं और पर्यटन विकास कार्यों को भी जनपद के विकास की बड़ी उपलब्धि बताया।