• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत में वन विभाग का बड़ा एक्शन: 5 ट्रॉली अवैध लकड़ी, ट्रैक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त

ByTen News One Desk

Jun 14, 2026
60 Views

पीलीभीत में वन विभाग का बड़ा एक्शन: 5 ट्रॉली अवैध लकड़ी, ट्रैक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त


टेन न्यूज़ ii 14 जून 2026 ii लोकेशन – पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट – जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

जनपद पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच ट्रॉली लकड़ी, एक ट्रैक्टर और लकड़ी तौलने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटा कब्जे में लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को जंगल से लाई गई अवैध लकड़ी के भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को कस्बा निवासी शादाब के दो गोदामों पर छापेमारी की। एक गोदाम गुप्ता कॉलोनी मार्ग स्थित गुप्ता पुल के पास और दूसरा टनकपुर हाईवे स्थित लकड़ी डिपो पर बताया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान गोदामों में यूकेलिप्टस, शीशम और सागौन की लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग ने करीब पांच ट्रॉली लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मौके से एक ट्रैक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया है।

डीएफओ ने बताया कि विभाग को अवैध लकड़ी भंडारण की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। अब जांच की जा रही है कि लकड़ी कहां से लाई गई और इस पूरे मामले में किन लोगों की संलिप्तता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जंगल से इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी किसकी मदद से लाई जा रही थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!