• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

केयरटेकरों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों कर्मचारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jun 14, 2026
2 Views

केयरटेकरों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों कर्मचारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ ii 14 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

जन कल्याण केयर टेकर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार के आदेशानुसार केयरटेकरों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल स्मृति पार्क, जिला कन्नौज में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में जिले व प्रदेश की टीम के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रदेश महासचिव अमित कुमार वाल्मीकि ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेशों का कई स्थानों पर पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते कुछ केयरटेकरों का मानदेय रोक दिया गया है, जो अत्यंत निंदनीय है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में समस्त केयरटेकरों को ईपीएफ एवं ईएसआई सुविधा प्रदान करने, व्यक्तिगत बैंक खाते खुलवाने, प्रत्येक माह समय पर वेतन/मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने तथा ग्राम निधि मानदेय भुगतान प्रणाली समाप्त कर सीधे शासन स्तर से खातों में भुगतान किए जाने की मांग शामिल रही।

इस दौरान जिले भर से करीब 300 से अधिक केयरटेकर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अमित कुमार वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट सुशील कुमार वाल्मीकि, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सविता, सचिव विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष कुलदीप कन्नौज एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!