• Tue. Jun 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाबदर अपराधी अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ByTen News One Desk

Jun 16, 2026
11 Views

जिलाबदर अपराधी अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई


टेन न्यूज ii 16 जून 2026 ii डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना कोतवाली पुलिस ने एक जिलाबदर अपराधी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जनपद से छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था, लेकिन वह परिवार से मिलने के लिए दोबारा जिले में पहुंच गया।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर अपराधी करन गुप्ता जनपद में वापस आ गया है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करन गुप्ता पुत्र श्याम मनोहर गुप्ता निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर को बरेली हाईवे से कान्हा गौशाला की ओर जाने वाले रास्ते से मंगलवार तड़के करीब 3:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में शस्त्र अधिनियम और उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, जुआ तथा धमकी जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशांत रावत, कांस्टेबल नवतीत कुमार और कांस्टेबल रोहित सांगवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!