• Tue. Jun 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल

ByTen News One Desk

Jun 16, 2026
10 Views

कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल


टेन न्यूज़ ii 16 जून 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । ज्येष्ठ माह के सप्तम मंगलवार को कछियानी खेड़ा स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र सुबह से ही श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।

मंदिर तक पहुंचने के लिए हाईवे साइड लेन के दोनों ओर दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। तेज धूप और गर्म सड़क के कारण मंदिर तक जाने वाले रास्ते में श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्म जमीन के चलते श्रद्धालुओं के पैरों में जलन की स्थिति देखने को मिली।

श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर कमेटी द्वारा रास्ते के दोनों ओर मैटिंग बिछाकर उस पर पानी का छिड़काव कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। साथ ही भंडारों की व्यवस्था को भी एक अलग स्थान पर व्यवस्थित किए जाने की मांग उठी है।

स्थानीय लोगों का सुझाव है कि डिग्री कॉलेज और पुराने मंदिर की ओर पर्याप्त जगह उपलब्ध है, जहां एक लाइन में सभी भंडारों को व्यवस्थित किया जा सकता है। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रहेगी और किसी प्रकार की अव्यवस्था या हादसे की आशंका भी कम होगी। साथ ही मोटरसाइकिल पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था बनाई जा सकती है।

लोगों ने मंदिर कमेटी और प्रशासन से इस विषय को गंभीरता से लेने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी संभावित बड़े हादसे को टाला जा सके और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!