• Tue. Jun 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बरेली : चाइनीज मांझे से गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, 3.5 घंटे चला ऑपरेशन; हालत गंभीर

ByTen News One Desk

Jun 16, 2026
13 Views

बरेली : चाइनीज मांझे से गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, 3.5 घंटे चला ऑपरेशन; हालत गंभीर


टेन न्यूज़ ii 16 जून 2026 ii ब्यूरो रिपोर्ट

बरेली। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बरेली के श्यामगंज फ्लाईओवर पर स्कूटी से जा रहे 15 वर्षीय किशोर की गर्दन चाइनीज मांझे से गंभीर रूप से कट गई। घायल किशोर की पहचान आदित्य वीर सिंह गंगवार के रूप में हुई है, जो प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय गंगवार के भतीजे एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब साढ़े तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, आदित्य वीर सिंह गंगवार सोमवार दोपहर अपनी स्कूटी से स्टेडियम जा रहे थे। जैसे ही वह श्यामगंज फ्लाईओवर पर पहुंचे, हवा में लटक रहा चाइनीज मांझा अचानक उनके गले में फंस गया। तेज रफ्तार के कारण मांझा गर्दन में गहराई तक कट गया, जिससे वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल किशोर को संभाला और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश देखा गया और प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री पर सवाल उठने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही गन्ना मंत्री संजय गंगवार पीलीभीत से बरेली पहुंचे और अस्पताल जाकर चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में जवाब-तलब करने की बात कही।

मंत्री संजय गंगवार ने कहा कि सरकार द्वारा चाइनीज मांझे पर पहले से प्रतिबंध लगाया गया है, बावजूद इसके शहर में इसकी बिक्री चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा और बरेली के जिलाधिकारी व एसएसपी से बातचीत कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि प्रतिबंधित मांझा खुलेआम बिक रहा है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!