• Tue. Jun 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर नगर पालिका में योग पखवाड़ा शिविर आयोजित, कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास

ByTen News One Desk

Jun 16, 2026
3 Views

तिलहर नगर पालिका में योग पखवाड़ा शिविर आयोजित, कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास


टेन न्यूज ii 16 जून 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में नगर पालिका परिषद तिलहर में योग पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल एवं मिनी शर्मा ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इस दौरान प्रशिक्षकों ने योग के स्वास्थ्य लाभों तथा नियमित अभ्यास के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन के लिए दैनिक जीवन में योग अपनाने और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान लिपिक अयूब हुसैन, निर्माण सहायक अरविंद कुमार, सहायक मोहम्मद ओवैस, रजनीश, इदरीश, चौकीदार वकार खान, ठेकेदार सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। योग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।

शिविर के माध्यम से नगर पालिका कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!