• Tue. Jun 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा क्षेत्रगत जंगल में शौच के लिए गई महिला की संदिग्ध सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Jun 16, 2026
10 Views

कटरा क्षेत्रगत जंगल में शौच के लिए गई महिला की संदिग्ध सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम


टेन न्यूज ii 16 जून 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम नगला इब्राहिम में जंगल में शौच के लिए गई एक महिला की संदिग्ध सर्पदंश अथवा किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम नगला इब्राहिम निवासी लक्ष्मी (35 वर्ष) पत्नी पोशाकी मंगलवार दोपहर गांव के बाहर जंगल की ओर शौच के लिए गई थीं।

बताया जाता है कि शौच के दौरान उनके बाएं कूल्हे में किसी सर्प या जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को अचेत अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी।

घबराए परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर तिलहर पहुंचे। वहां लोगों की सलाह पर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर कटरा लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!