• Tue. Jun 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक, सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर

ByTen News One Desk

Jun 16, 2026
4 Views

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक, सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर


टेन न्यूज ii 16 जून 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से समीक्षा एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह बैठक अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित की गई।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के सभी थानों पर गठित सीसीटी (क्रिटिकल कॉरीडोर टीम) के सदस्य भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान, निरोधात्मक कार्रवाई, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने सभी टीमों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी, चेकिंग और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में विशेष रूप से आई-रैड (iRAD) प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण डेटा अपलोड किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक एवं रोकथाम संबंधी प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

इसके साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने, ओवरस्पीडिंग व यातायात नियमों के उल्लंघन के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता और प्रभावी रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित करने तथा आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए जनजागरूकता, प्रवर्तन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!