• Tue. Jun 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लेखराम ठेकेदार के आदर्श आज भी जीवंत, उनके संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी : टीकाराम जूली

ByTen News One Desk

Jun 16, 2026
5 Views

 

लेखराम ठेकेदार के आदर्श आज भी जीवंत, उनके संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी : टीकाराम जूली


टेन न्यूज ii 16 जून 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो

अलवर/कोटपूतली-बहरोड़। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने पैतृक गांव काठुवास में मेघवाल समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार के आदर्श आज भी लोगों के दिलों में जीवंत हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित किया। सरल स्वभाव और सेवा भावना के कारण वे समाज में विशेष पहचान रखते थे।

जूली ने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता की प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि उनके पिता द्वारा दिए गए संस्कार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं और वे उनके पदचिह्नों पर चलते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार ने निर्यात (एक्सपोर्ट) व्यवसाय की शुरुआत कर अलवर जिले का नाम देश-विदेश तक पहुंचाया। उन्होंने रोजगार सृजन के माध्यम से क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार के छोटे पुत्र मुकेश जूली द्वारा औद्योगिक इकाई जूली इंटरनेशनल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उनके जीवन संघर्ष, समाजसेवा और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद किया।

कार्यक्रम में सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक जाकिर खान, अनीता जाटव, कांति मीणा, ललित यादव, मांगे लाल मीणा, पूर्व विधायक राव दान सिंह, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस नेता, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!