• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अलवर वार्ड 31 में गंदे पानी से हाहाकार, मोटर खराबी के बाद जल संकट गहराया — महिलाओं ने दी धरने की चेतावनी

ByTen News One Desk

Jun 14, 2026
10 Views

अलवर वार्ड 31 में गंदे पानी से हाहाकार, मोटर खराबी के बाद जल संकट गहराया — महिलाओं ने दी धरने की चेतावनी


टेन न्यूज ii 14 जून 2026 ii लोकेशन – अलवर, राजस्थान

रिपोर्ट –रुपेश शर्मा ब्यूरो

अलवर शहर के वार्ड नंबर 31 में पिछले तीन-चार दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार मोटर खराब होने के बाद पानी की बोरिंग के अंदर मोटर टूट गई, जिसके ऊपर नई मोटर लगा दी गई। इसके बाद से क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई होने लगी है, जिससे वार्डवासी परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार गंदा पानी आने से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। महिलाओं ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की और आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।

वार्डवासियों ने पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पानी की समस्या के कारण उन्हें निजी खर्च पर 800 रुपये तक के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा एफआईआर की धमकी दी जा रही है।

अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या का कब तक समाधान करते हैं। वहीं वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द साफ पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे परिवार सहित धरने पर बैठेंगे।

बाइट: अर्चना जांगिड़

बाइट: पुरुष गौतम

बाइट: स्थानीय महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!