• Tue. Jul 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आपसी विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
33 Views

आपसी विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! २1 जून २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो, उधमसिंह नगर, उत्तराखंड

सितारगंज क्षेत्र के सिंह कॉलोनी वार्ड नंबर-6 में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और हंगामे के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह कॉलोनी में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पहले पक्ष के विक्की, अभिषेक सागर और अर्जुन सागर तथा दूसरे पक्ष के पंकज और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी सिंह कॉलोनी वार्ड नंबर-6 के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है तथा उन्हें अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी सितारगंज के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस ने आम जनता से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!