• Sun. Jun 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भारत विकास परिषद् अलवर शाखा के द्वारा स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
2 Views

स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया


भारत विकास परिषद् अलवर शाखा के तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य योग कार्यक्रम


टेन न्यूज़ !! २१ जून २०२६ !! रुपेश शर्मा ब्यूरो

अलवर (राजस्थान)। भारत विकास परिषद् अलवर शाखा एवं भारत विकास परिषद् अलवर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रविवार प्रातः स्वामी विवेकानन्द स्मारक, अशोक सर्किल, अलवर पर उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानन्द एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस संबोधन उपस्थित जनसमूह को सुनाया गया।

योग सत्र का संचालन पतंजलि योग संस्थान के प्रमुख बृजमोहन पाठक एवं हट्टी सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षक सुन्दर लाल मीणा और मोतीलाल द्वारा किया गया। प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुआ योगाभ्यास सत्र 7:48 बजे तक चला, जिसमें उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक सुन्दर लाल मीणा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों के लाभों की जानकारी दी तथा नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया।

कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा योग प्रशिक्षकों सुन्दर लाल मीणा एवं मोतीलाल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परिषद् के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, सचिव अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लोकेश गोयल, जिला समन्वयक राधेश्याम, योग दिवस प्रकल्प प्रमुख डॉ. कुमुद गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय संगठन सचिव अशोक मित्तल, सेवा संयोजक रमेश चंद अग्रवाल, रामचन्द्र अग्रवाल, नीना गुप्ता, सरोज गुप्ता, हेमन्त अग्रवाल, डॉ. सुधीर गुप्ता, सीमा गोयल, नमिता गुप्ता, शकुन गुप्ता, मिट्ठन लाल गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, जयदीप यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के लिए 9 प्रकार के अनाज एवं 8 प्रकार के ड्राई फ्रूट्स से तैयार पौष्टिक अंकुरित नाश्ते तथा नींबू, सोडा और पुदीना से बनी विशेष शिकंजी की व्यवस्था की गई। उपस्थित लोगों ने इस स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

टेन न्यूज़ के लिए अलवर (राजस्थान) से ब्यूरो चीफ रुपेश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!