मोहर्रम पर शर्बत वितरण कर आकिब अंसारी ने जीता सबका दिल

टेन न्यूज़ ii 25 जून 2026 ii रिपोर्टर : पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में मोहर्रम के अवसर पर मरहूम इसरार हुसैन के आवास पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रिपोर्टर पप्पू अंसारी के पुत्र आकिब अंसारी ने राहगीरों, बच्चों एवं ग्रामीणों को ठंडा-ठंडा, मीठा-मीठा शर्बत पिलाकर सेवा, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया।
गर्मी के मौसम में आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने खूब सराहना की। शर्बत पीकर लोगों ने राहत महसूस की और आकिब अंसारी की सामाजिक सोच की प्रशंसा की। उनके हमउम्र साथियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
वहीं गांव के बुजुर्गों ने आकिब अंसारी को दुआएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना था कि धार्मिक अवसरों पर इस प्रकार के जनसेवा कार्य समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी एकता को मजबूत करते हैं।
मोहर्रम के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए अमन, शांति और भाईचारे का संदेश बताया।
कार्यक्रम में नाथू अंसारी, बाबू अंसारी, इरशाद अंसारी, नवी हसन, चांद बाबू तथा ताजिया मिस्त्री गुड्डू अंसारी सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।