• Sun. Jun 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उदयपुरा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मोहर्रम का कार्यक्रम, प्रशासन रहा मुस्तैद

ByTen News One Desk

Jun 27, 2026
13 Views

उदयपुरा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मोहर्रम का कार्यक्रम, प्रशासन रहा मुस्तैद


टेन न्यूज ii 27 जून 2026 ii रिपोर्ट: विकास सियारिया ब्यूरो

जिला रायसेन

रायसेन जिले की तहसील उदयपुरा में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी जयवंत ककोड़िया, एस आई केशव शर्मा, नगर सुरक्षा समिति, अध्यक्ष निलेश सराठे उपाध्यक्ष मनमोहन नामदेव ग्राम चौकीदार एवं अन्य प्रशासनिक अमले ने मिलकर पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

नगर के विभिन्न स्थानों पर ताजिए तैयार किए गए, जिन्हें बाद में गांधी चौक पर एकत्रित किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार लोबान एवं तबर्रुक चढ़ाने की रस्म अदा की गई।

मोहर्रम के अवसर मुस्लिम समाज ने एकता और आपसी भाईचारे, और शांति और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से पूरा आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!