• Sat. Jun 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पिपरिया में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया मोहर्रम, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ByTen News One Desk

Jun 27, 2026
4 Views

पिपरिया में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया मोहर्रम, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


टेन न्यूज़ ii 27 जून 2026 ii रिपोर्ट: विकास सियारिया

स्थान: पिपरिया, तहसील पिपरिया, जिला नर्मदापुरम

पिपरिया में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इतवारा बाजार सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों की भीड़ देखने को मिली।

मुस्लिम समुदाय द्वारा परंपरागत तरीके से ताजिए निकाले गए, जिनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। मोहर्रम के अवसर पर अखाड़ों में छोटे-छोटे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने अपनी पारंपरिक कला का शानदार प्रदर्शन किया।

विशेष रूप से तलवारबाजी और अन्य पारंपरिक करतबों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इन हैरतअंगेज प्रदर्शनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान पिपरिया में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर पर्व की गरिमा बनाए रखी और आपसी एकता का संदेश दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिपरिया में मोहर्रम के ताजियों की परंपरा कई वर्षों पुरानी है और इसका धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व भी विशेष है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसके चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टेन न्यूज़ के लिए पिपरिया से विकास सियारिया की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!